करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का वांछित आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी प्यारे राम (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ थाना चम्बा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह ऐसे संगठित गिरोह से जुड़ा है, जिस पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर अवैध आर्थिक लाभ कमाने के आरोप हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से रायवाला (देहरादून) का निवासी है और वर्तमान में लालतप्पड़, डोईवाला में रह रहा था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!