टिहरी गढ़वाल, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग द्वारा टिहरी जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं मत्स्य संसाधन संवर्धन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मत्स्य विभाग, उत्तराखंड के उप निदेशक (प्रशासन) अनिल कुमार के नेतृत्व में टिहरी झील में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य झील की जैव विविधता को बढ़ावा देना, मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाना रहा। इस अवसर पर बोट यूनियन के कुलदीप पंवार व अन्य सदस्य, निरंकारी समाज के लोग तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
उप निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि मत्स्य बीज संचयन से टिहरी झील में मत्स्य संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन होगा, जिससे स्थानीय मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताते हुए सभी से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
इसके उपरांत उप निदेशक ने कोटेश्वर फिश फार्म का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, मत्स्य बीजों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा फिश फार्म के समुचित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
टिहरी झील में 10 हजार मत्स्य बीजों का किया संचयन, कोटेश्वर फिश फार्म का किया निरीक्षण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



