Ad image

साईं घाट पर स्नान के दौरान युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश/मुनि की रेती, 8 जून। थाना मुनि की रेती क्षेत्र के साईं घाट पर सोमवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ढालवाला टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7:50 बजे साईं घाट पर स्नान कर रहे एक युवक के गंगा की तेज धारा में बहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के प्रशिक्षित डीप डाइवर्स और रेस्क्यू कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन शुरू की। स्थानीय पुलिस और जल पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और संयुक्त रूप से राहत एवं खोज अभियान चला रही हैं।
डूबने वाले युवक की पहचान श्याम (20 वर्ष) पुत्र सवाई जागीर, निवासी चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा, जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया गया है कि श्याम अपने माता-पिता के साथ ऋषिकेश-तपोवन क्षेत्र घूमने आया था।
इधर, एसडीआरएफ की ढालवाला टीम द्वारा 6 जून को कौड़ियाला के समीप गंगा नदी में डूबे युवक आशीष जैन की तलाश भी लगातार जारी है। टीम आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों और डीप डाइविंग तकनीक की मदद से नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है।
एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गंगा नदी में अनावश्यक जोखिम न लेने की अपील की है। विभाग ने कहा कि गंगा का जलस्तर और प्रवाह कभी भी बदल सकता है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। लोगों से केवल सुरक्षित एवं अधिकृत घाटों पर ही स्नान करने तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
फिलहाल दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ का अभियान लगातार जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!