Ad image

नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश घोषित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। श्री राज्यपाल, निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 (1881 का एक्ट संख्या-26) की धारा 25 द्वारा प्राप्त अधिकारों के क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार राज्य की नगर पालिका परिषद, नरेन्द्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के सामान्य निर्वाचन-2026 के मतदान दिवस दिनांक 09 जून, 2026 (मंगलवार) को सम्बन्धित नागर स्थानीय निकायों के क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले शासकीय/अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक संस्थानों/अर्द्ध-निकायों / वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों / कारीगरों / मजदूरों को मतदान हेतु सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

उक्त तिथि को निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त बैंक / कोषागार तथा उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!