देहरादून। देहरादून के दूनस्टर्स एरीना, मोथोरोवाला रोड पर शनिवार से उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बन्नू स्कूल के अध्यक्ष अमित कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पुरुष एकल वर्ग में वरुण सिंह, अनमोल, मयंक, वरुण चौहान, अनिकेत और लोकेश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं 40 प्लस एकल वर्ग में वरुण वालिया ने दिगंबर को हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की।
पुरुष युगल वर्ग में शिवांग वर्मा व जसकीरत की जोड़ी ने दिव्यम आहूजा व प्रभु पांडे को रोमांचक मुकाबले में हराया। इसके अलावा प्रांज्वल व संयम तथा देवांश अग्रवाल व विनायक की जोड़ियों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद ललित भद्री, समाजसेवी बीर सिंह पंवार, सुरेंद्र रांगड़, उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन राय वोहरा, सचिव विक्रम सिंधवाल, पिनाकी सेन, सुमित डोभाल, अंकित रावत, आकाश गुप्ता, अमन सिंह, गौरव गुलेरी सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन रोमांचक मुकाबले

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



