Ad image

लापता 4 वर्षीय मासूम का शव गदेरे में मिला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी, 27 जून। बालगंगा तहसील के ग्राम खिरवेल (पट्टी बासर) में 26 जून की शाम से लापता 4 वर्षीय बालक अयांश (अंशु) पुत्र पुरण सिंह का शव शनिवार दोपहर कंडारस्यू के गदेरे में मिला।
जानकारी के अनुसार अयांश अन्य बच्चों के साथ खेतों की ओर गया था, जहां उसकी नानी धान की रोपाई कर रही थीं। अन्य बच्चे घर लौट आए, लेकिन अयांश नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।
शनिवार को ग्रामीणों ने कंडारस्यू के गदेरे के किनारे बालक का शव देखा और इसकी सूचना प्रशासन को दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शायद घर लौटते समय अयांश नाले को पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया हो।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!