नई टिहरी-बी पुरम मार्ग पर एडीएम का निरीक्षण, भूस्खलन रोकने के लिए स्थायी उपचार के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 02 जून 2026। नई टिहरी से बी-पुरम मार्ग पर हालिया वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्र का मंगलवार को अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मलबा हटाने के कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण में पाया गया कि भारी वर्षा के चलते सड़क पर मलबा आ गया है तथा पक्के नाले से हटकर पानी का बहाव होने के कारण क्षेत्र में भूस्खलन (स्लाइड जोन) की संभावना बनी हुई है। इस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र तकनीकी उपचार और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में सड़क एवं आसपास के क्षेत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
उन्होंने मलबा हटाने के कार्य में तेजी लाने और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मानसून को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता एन.एस. रावत, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि हरेंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!