टिहरी गढ़वाल, 02 जून। जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के वर्तमान अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत एडवोकेट एवं निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा एडवोकेट को पितृ शोक होने पर बार एसोसिएशन में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत के पिता का उनके पैतृक गांव चोपड़ा में 87 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा के पिता का देहरादून में उपचार के दौरान 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दोनों दिवंगतों के अंतिम संस्कार क्रमशः धरासू एवं पूर्णानंद घाट ऋषिकेश में किए जाएंगे।
दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पिताओं के निधन पर जिला बार एसोसिएशन टिहरी ने गहरा शोक व्यक्त किया। बार परिसर में प्रातः 11 बजे शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकसभा के उपरांत बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता दिवंगत आत्माओं के सम्मान में न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
शोक सभा में दिनेश उनियाल उपाध्यक्ष, चंद्रभान राणा महासचिव, कविता भट्ट सहसचिव, पावना कोषाध्यक्ष, प्रेम सिंह बंनगाए ऑडिटर, हरपाल सिंह रौतेला, राजेन्द्र सिंह सजवान, पराग जैन, बीना राणा, मृदुला जैन, वीरेन्द्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह बिष्ट राजपाल,स्वराज्य सिंह, जगजीत सिंह नेगी, अरविन्द खरोला, आनन्द सेमल्टी, सोहन सिंह बिष्ट विक्रम सिंह राणा, उमेद सिंह रावत,ओमप्रकाश भट्ट, जयेन्द्र सकलानी, के आर मिश्रा, चन्द्र सिंह, रणजीत सिंह नेगी, महावीर उनियाल, सोहन सिंह रावत, शांति प्रसाद भट्ट, दिनेश सेमवाल, मातेंद्र बहुगुणा, सरूप सिंह जरदारी, विक्रम सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी, ज्योति भट्ट, नीरज कौशल, नरेश पैन्यूली, यशपाल सिंह रावत अजय रावत, विनय सेमवाल , हुकम सिंह, साब सिंह, अरविंद नेगी आदि सभी अधिवक्तागण शामिल हुए।




