Ad image

आपातकाल को याद कर भाजपा ने मनाया ‘काला दिवस’

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, नई टिहरी में गुरुवार को वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर ‘काला दिवस’ के रूप में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंह रावत ने की।
गोष्ठी में वक्ताओं ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस दौर में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री खेम सिंह चौहान, जिला महामंत्री जयेन्द्र सेमवाल, बलवंत रावत, जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, पूर्व मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, जिला कार्यालय प्रभारी जयेन्द्र पंवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष राणा, मीडिया संयोजक राजेन्द्र डोभाल, आईटी संयोजक जयंत शर्मा, तौफीक अहमद, अजगर अली, शांति खंडूरी, रवि कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!