जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू हुए पूर्व मंत्री धनाई, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जाखणीधार विकासखंड के ग्राम परसारी खांड एवं दणोली का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए धनाई ने कहा कि वे लगातार टिहरी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आज कई जनप्रतिनिधि जनता की पहुंच से दूर हो गए हैं, जबकि वे स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। धनाई ने कहा कि जनता को भी अपने जनप्रतिनिधियों से पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगना चाहिए। जागरूक जनता ही क्षेत्र के विकास की दिशा तय कर सकती है।
पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोशियार पंपिंग पेयजल योजना को संचालित कराया गया था। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद भी इस योजना का विस्तार नहीं हो पाया, जिससे कई गांव आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने जाखणीधार में पॉलीटेक्निक, एएनएम सेंटर तथा दणोली सहित कई सड़कों के निर्माण और डामरीकरण का भी उल्लेख किया।
बैठक के दौरान ग्राम प्रधान सुस्ती रतूड़ी ने गांव में हैंडपंप स्थापित करने की मांग रखी। वहीं दणोली के ग्रामीणों ने ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने में आ रही कठिनाइयों तथा घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रमुख समस्याओं के रूप में उठाया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल, ग्राम प्रधान नवमी देवी, पूर्व प्रधान रामगोपाल चौहान, शूरवीर सिंह चौहान, मणीराम पाण्डेय, पीताम्बर रतूड़ी, डबल सिंह परमार, विजय सिंह रावत, विनोद चौहान, बालक सिंह चौहान, सूर्य चौहान, रविंद्र सिंह राणा, साब सिंह रावत, प्रेमपति चौहान, मुन्नी लाल चौहान, विशालमणि रतूड़ी, जय प्रकाश पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, शूरवीर सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, दिवान सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!