एडीएम द्वारा जनपद टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर उत्तराखण्ड में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल आज से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद में आज निरीक्षण किया गया। नियुक्त किये गए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य कर रहे हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकती है, जो लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!