टिहरी पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद से किया जागरूक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत जनपदभर में चल रहे जागरूकता कार्यक्रम

टिहरी गढ़वाल, 15 जून। नशे के खिलाफ जनजागरूकता को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से टिहरी पुलिस लगातार प्रयासरत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
थाना हिन्डोलाखाल क्षेत्र के रोडधार में पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।
थाना छाम पुलिस ने ग्राम धरवाल में ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर नशे की बुराइयों पर चर्चा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी।
वहीं शिवपुरी चौकी पुलिस ने मुनिकीरेती क्षेत्र के शिवपुरी बाजार में दुकानदारों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस के इस अभियान को स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!