तीनधारा हादसे में टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घायल चालक को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आज दिनांक 04.06.2026 को समय 01:00 बजे KCC के कॉन्ट्रैक्टर श्री आकाश हुड्डा द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीनधारा डंपिंग जोन के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली देवप्रयाग पुलिस बिना विलंब के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। जांच में ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK07TB-7258 के चालक कमलेश पुत्र गंगादत्त, निवासी घाट, थाना नंदप्रयाग, जनपद चमोली के सिर में चोट आई है, जबकि वाहन में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यात्रियों द्वारा बताया गया कि पहाड़ी पर विचरण कर रहे जंगली जानवरों के कारण ऊपर से पत्थर गिरने लगे, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल निजी एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु श्रीकोट, श्रीनगर भिजवाया गया। साथ ही अन्य यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया तथा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया।

टिहरी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से मौके पर स्थिति सामान्य रही तथा यातायात निर्बाध रूप से संचालित होता रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!