डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस धनोल्टी: स्थानीय मांगों के निस्तारण के निर्देश

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

धनोल्टी तहसील दिवस में 68 से अधिक आवेदन/शिकायतें प्राप्त

टिहरी गढ़वाल 3 फरवरी। आज मंगलवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के तहसील धनोल्टी में ‘तहसील दिवस’ का आयोजन जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में किया गया। तहसील दिवस के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।तहसील दिवस में 68 से अधिक आवेदन/शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का निस्तारण किया गया ।

अधिकांश प्रस्ताव सफाई व्यवस्था, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं से संबंधित रहे।
इस अवसर पर ग्राम सभा गोठ के प्रधान लाखी राम चमोली द्वारा धनोल्टी से लगा गोठ तक सड़क निर्माण, इंटर कॉलेज धनोल्टी-चुलीसैण में कला वर्ग हेतु पद सृजन, क्षेत्र में आधार कैंप स्थापित करने, लगा गोठ में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने तथा स्थानीय पशुपालकों के पशुओं के बीमा एवं टीकाकरण की मांग रखी गई।

प्रधान लामाकांडे दिनेश रावत ने आपदा मुआवजा उपलब्ध कराने, लामाकांडे से हटवाल गांव तक क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत के दौरान सुरक्षा दीवार निर्माण, सौंग नदी पर बने चेक डैम से कृषि भूमि को हो रहे नुकसान की रोकथाम हेतु सुरक्षा दीवार तथा चुनारी गाड़ नाले में गांव की सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की।
मंजू देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने तथा क्षेत्र में कार्यरत भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग प्रस्तुत की गई।

टैक्सी-मैक्सी एसोसिएशन, धनोल्टी द्वारा टैक्सी स्टैंड हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य थान दीक्षा नेगी ने क्षेत्र में आधार केंद्र खोलने, खनेरी-छंडूखिल-धनोल्टी मोटर मार्ग को जोड़ने तथा वन विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग रखी।

इसके अतिरिक्त धनोल्टी-कददूखाल क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण, विद्युत लाइनों को प्रभावित कर रहे पेड़ों की लॉपिंग, नेटवर्क समस्या, धनोल्टी पार्क में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, जीर्ण-शीर्ण उपकरणों की मरम्मत, कार्यरत कर्मियों के मानदेय में वृद्धि तथा निराश्रित गोवंश हेतु पार्किंग के नीचे व्यवस्था करने जैसे विषयों पर भी मांग पत्र प्रस्तुत किए गए।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एसडीएम प्रतापनगर (अतिरिक्त प्रभार धनोल्टी) अंकित राज, तहसीलदार बीरम सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!