स्कूटी में आगजनी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 जून। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली चम्बा पुलिस ने स्कूटी में आग लगाने और गाली-गलौच करने की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, नकोट बाजार निवासी वीरेन्द्र सिंह नेगी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 की रात उनकी स्कूटी (यूके14जे-4945) को आग लगाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच भी की गई।
शिकायत के आधार पर कोतवाली चम्बा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन, पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपी दीपक सिंह नेगी पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम नैल, पट्टी बमुण्ड, कोतवाली चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल तथा पवन सेमवाल पुत्र लाखीराम निवासी ग्राम चाका पिछवाड़ा, पट्टी पौड़ीखाल, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल को 10 जून को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सुनील कुमार और हेड कांस्टेबल भारत सिंह द्वारा की गई। पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!