SDRF को सलाम : गंगा से गाजियाबाद निवासी का शव किया बरामद तो गंगोत्री में श्रद्धालु की बचाई जान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 जून। उत्तराखंड में SDRF ने गुरुवार को दो अलग-अलग अभियानों में अपनी तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया। एक ओर ऋषिकेश-शिवपुरी क्षेत्र में गंगा में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव बरामद किया गया, वहीं गंगोत्री धाम में तेज बहाव में बह रहे 77 वर्षीय श्रद्धालु को SDRF जवान ने साहसिक रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, 6 जून को कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप गंगा नदी में डूबे इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी 40 वर्षीय आशीष जैन की तलाश में SDRF और स्थानीय पुलिस कई दिनों से लगातार सर्च अभियान चला रहे थे। अथक प्रयासों के बाद 11 जून को शिवपुरी क्षेत्र से उनका शव बरामद कर लिया गया, जिसकी पहचान परिजनों ने की ।

वहीं, गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान छत्तीसगढ़ निवासी 77 वर्षीय चंद्रहास सिंह का पैर फिसलने से वे गंगा की तेज धारा में बहने लगे। SDRF द्वारा पूर्व में लगाए गए सुरक्षा रोप को पकड़कर उन्होंने खुद को संभाले रखा। ड्यूटी पर तैनात SDRF जवान नवीन पोखरिया ने तत्काल नदी में उतरकर साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए श्रद्धालु को सकुशल बाहर निकाल लिया।

SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने जवान नवीन पोखरिया के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि SDRF के जवान सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!