टिहरी गढ़वाल 2 जून । भिलंगना विकासखंड के लिए गर्व और खुशी की खबर है। क्षेत्र की दो युवा प्रतिभाओं सुश्री पिंकी और मनीष नेगी ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
भिलंगना विकासखंड के ग्राम चानी, पट्टी बासर निवासी सुश्री पिंकी का चयन सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) पद पर हुआ है। पिंकी के पिता बारी लाल समाज कल्याण विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता तारा देवी गृहिणी हैं। पिंकी की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वहीं ग्राम चौठारा, पट्टी आरगढ़ निवासी मनीष नेगी ने भी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पद प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि मनीष नेगी ने गत वर्ष लोअर पीसीएस परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। उनके पिता भरत सिंह नेगी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं तथा माता भगवानी देवी प्रधानाध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।
दोनों अभ्यर्थियों की सफलता को भिलंगना क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे टिहरी जनपद के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने दोनों सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भिलंगना की दो प्रतिभाओं ने बढ़ाया टिहरी का मान, पिंकी और मनीष ने पीसीएस परीक्षा में हासिल की सफलता

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



