टिहरी गढ़वाल 4 जुलाई। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटना से जुड़े एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के दौरान कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने वर्ष 2021 के सड़क दुर्घटना मामले (धारा 279/304ए) में फरार चल रहे वारंटी मनोज नेगी निवासी ग्राम बेरनी आमसारी, टिहरी गढ़वाल को जाजल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक यशवंत सिंह खत्री, हेड कांस्टेबल गौतम और कांस्टेबल विवेक शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।




