Ad image

सेवा पखवाड़ा में विभागीय स्टॉलों से मिली योजनाओं की जानकारी, मंत्री ने किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 जुलाई। “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के तहत बौराड़ी नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के दौरान विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए। स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पर्यटन, सैनिक कल्याण समेत कई विभागों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं।
पुलिस विभाग ने साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!