Ad image

दिव्यांग शिविर में 112 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी, 70 लाभार्थियों को मिले सहायक उपकरण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जुलाई। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बुधवार को राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज, बौराड़ी (नई टिहरी) में दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार पंजीकरण, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था।

शिविर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार जनपद में समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दिव्यांगजनों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों की समस्याएं एवं मांगें भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।


जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकूनी ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने नाक, कान एवं मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच की। इसके साथ ही दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड और आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में 352 लोगों का पंजीकरण किया गया। इनमें 112 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए, जबकि 70 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके अलावा 65 लोगों ने यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन किया तथा 15 बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायक उपकरण वितरित किए।
प्रशासन द्वारा शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आने-जाने हेतु विशेष वाहन व्यवस्था भी की गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
शिविर में नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा नेता जयेन्द्र पंवार, बलवंत सिंह रावत सहित स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!