Ad image

‎निर्माणाधीन खेल हॉस्टल का कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें: जिलाधिकारी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 जुलाई, 2026 । जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने शुक्रवार को नरेंद्रनगर स्थित जिला खेल कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माणाधीन खेल हॉस्टल सहित विभिन्न खेल सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन खेल हॉस्टल, बैडमिंटन कोर्ट, स्पोर्ट्स हॉस्टल, टेबल टेनिस कक्ष, ओपन जिम तथा अन्य खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‎निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि अवस्थापना पुनर्वास इकाई द्वारा लगभग 1.22 करोड़ रुपये की लागत से 20 खिलाड़ियों की आवासीय क्षमता वाला खेल हॉस्टल निर्माणाधीन है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

‎उन्होंने निर्माणाधीन हॉस्टल में खिलाड़ियों के लिए एक कॉमन रूम विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे अध्ययन एवं खेल गतिविधियों के अतिरिक्त समय में सामूहिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकें। साथ ही उन्होंने हॉस्टल में पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने, छत की ओर जाने वाले गेट को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कराने तथा खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

‎निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पूर्व में परिसर में राजकीय इंटर कॉलेज संचालित होता था, जो वर्तमान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय हेतु चयनित स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर को खेल विभाग परिसर के समीप स्थित जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

‎जिलाधिकारी ने खेल परिसर की समुचित देखरेख पर बल देते हुए छत पर पड़े अनुपयोगी एवं पुराने सामान को हटाने, भवन की छत एवं दीवारों पर सीलन से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने तथा छत पर मैटिंग कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखी जाएं।

‎निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!