गजा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए उप प्रधान, नव निर्वाचितों को बधाइयाँ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

(गजा से डी.पी. उनियाल)।

टिहरी गढ़वाल 15 जुलाई। चम्बा विकास खंड अंतर्गत गजा के निकटवर्ती क्षेत्र की अधिकांश ग्राम पंचायतों में उप प्रधान का निर्वाचन आम सहमति से निर्विरोध संपन्न हुआ। ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों के आपसी समन्वय से कई पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नैचोली से नीलम देवी, कुल्पी से सुषमा कुठ्ठी, पयाल गांव से संगीता देवी, गौंसारी से कविता देवी, बिरोगी से ममता देवी, दुवाकोटी से महिमा चौहान, माणदा (धार अकरिया) से पूजा देवी, तुंगोली-मखलोगी से नीलम रावत, नकोट से सुनीता देवी, सैण (क्वीली) से कमला देवी, अमसारीगांव से मोनिका देवी, पलोगी से बुद्धि राम विजल्वाण, बगीद से मीना चौहान तथा जयकोट से दुर्गा प्रसाद निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
बताया गया कि अन्य ग्राम पंचायतों में भी आम सहमति से उप प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है।
निर्विरोध निर्वाचन पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, पूर्व प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह एवं जोत सिंह असवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित उप प्रधानों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे ग्राम पंचायतों के विकास में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!