शुद्ध वैष्णव रसोई हवेली का हुआ भव्य उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वामी रसिक महाराज रहे उपस्थित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रायवाला 10 मई । हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर रायवाला स्थित “शुद्ध वैष्णव रसोई हवेली” का भव्य उद्घाटन समारोह धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर नवस्थापित रसोई के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन में सहभागिता कर रसोई हवेली के शुभारम्भ पर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि शुद्ध वैष्णव भोजन भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की पहचान है तथा ऐसे प्रयास समाज में सात्विकता और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने रिबन काटकर रसोई हवेली का उद्घाटन किया। उपस्थित अतिथियों के लिए विशेष वैष्णव प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई।

आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रसोई हवेली में शुद्धता, गुणवत्ता एवं भारतीय संस्कृति का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!