टिहरी गढ़वाल 25 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राकेश राणा ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह साबित हो गया है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
राणा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के भीतर और बाहर लगातार छात्रों की मांगों को उठाया और कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में छात्रों के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, विशेषकर नई टिहरी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के पक्ष में आवाज़ बुलंद की।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण रहा। यदि कहीं भी नियमों के विपरीत कार्रवाई हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही घायल छात्रों को समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को न्याय व सहायता मिलनी चाहिए।
राकेश राणा ने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत : राकेश राणा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



