टिहरी गढ़वाल 2 जुलाई। जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान निरीक्षक नदीम अतहर को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति मिलने पर एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने उन्हें नए रैंक पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसएसपी श्वेता चौबे ने पदोन्नत अधिकारी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और पुलिस अधिकारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता तथा निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नदीम अतहर को पदोन्नति पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
निरीक्षक नदीम अतहर डीएसपी पद पर पदोन्नत, एसएसपी ने पहनाए नए रैंक

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



