टिहरी गढ़वाल 01 अक्टूबर। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लामकाडे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान ग्रामीण लाभार्थियों को मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, अन्नप्राशन, गोद भराई एवं महालक्ष्मी किट सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा सकलाना की अध्यक्ष सरिता रावत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री शर्मिला रावत एवं आशा कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजिनी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल सहित सुनीता रावत, हेमलता, प्रभा देवी, नीलम रावत, काजल रावत, गीता, सविता आदि मौजूद रहे।




