अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण की तैयारियों को लेकर दूसरी अहम बैठक संपन्न, नवंबर में होगा भव्य आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 जुलाई । ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी माधवाश्रम जी महाराज की पुण्य स्मृति में आगामी 10 से 17 नवंबर तक नव दुर्गा मंदिर, बौराड़ी में आयोजित होने वाले अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बौराड़ी सामुदायिक मिलन केंद्र में संपन्न हुई।
बैठक में आयोजन की रूपरेखा, समिति का विस्तार, विभिन्न व्यवस्थाओं, जनसहभागिता और कार्यक्रम के सफल संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अगली बैठक अगस्त के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
सनातन धर्म शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर समिति, नई टिहरी के तत्वावधान में आयोजित बैठक में कार्यक्रम संयोजक पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली शास्त्री ने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा श्रद्धालुओं से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि नई टिहरी के साथ-साथ ऋषिकेश, देहरादून और अन्य स्थानों पर भी प्रबुद्ध जनों एवं संत-महात्माओं से संपर्क कर बैठकें आयोजित की जाएंगी।
बैठक में बी.डी. कुनियाल (प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई टिहरी), उर्मिला राणा (सभासद), केदार सिंह पंवार, संजय ढौंडियाल, सूरत सिंह राणा, भगवान चंद रमोला, बिजेंद्र रमोला, यशपाल राणा, आनंद तोपवाल, गोविंद पुंडीर, किशोरी लाल चमोली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली शास्त्री ने सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण के भव्य आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग देने का आग्रह किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!