कांवड़ मेले के लिए टिहरी पुलिस पूरी तरह तैयार, अधिकारियों ने किया पुलिस बल का ब्रीफिंग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 जुलाई। कांवड़ मेला-2026 के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को लेकर सोमवार को ऋषिकेश स्थित महाविद्यालय परिसर में टिहरी, पौड़ी और देहरादून जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप और पुलिस उपमहानिरीक्षक धीरेन्द्र गुंज्याल ने पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया।
इस दौरान एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ मेला पुलिस के लिए केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा और श्रद्धालुओं के विश्वास की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशीलता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
टिहरी पुलिस ने बताया कि कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!