टिहरी गढ़वाल । महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नई टिहरी के मोलधार स्थित वाल्मीकि चौक पर आयोजित कार्यक्रम में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सभासद विजय कठैत, पूर्व प्रमुख जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी, उर्मिला राणा, गबर सिंह, तौफीक अहमद समेत वाल्मीकि समाज कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने भी महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में स्मरण करते हुए उनके जीवन, विचारों और आदर्शों के महत्व को रेखांकित किया गया। उनके द्वारा दिए गए संदेश आज भी समाज को सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।




