टिहरी गढ़वाल 17 जुलाई। हरेला महोत्सव के अवसर पर नागरिक मंच, नई टिहरी द्वारा शहर के संस्थापक स्वर्गीय बच्चन सिंह नेगी की स्मृति वन वाटिका में पौधरोपण एवं वृक्ष संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पूर्व में लगाए गए पौधों की निराई-गुड़ाई, खाद एवं सिंचाई की गई तथा बांज, पैंया, कचनार, शीशम, तून, आंवला, बोगनवेलिया, कनेर और भीमल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, उपाध्यक्ष चतर सिंह चौहान, बी.सी. रमोला, संरक्षक कमल सिंह महर, महासचिव जगजीत सिंह नेगी, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, प्रीति सिंह चौहान, महिपाल सिंह नेगी सहित अनेक नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
नागरिक मंच ने स्वर्गीय बच्चन सिंह नेगी की स्मृति वन वाटिका में किया पौधरोपण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



