टिहरी गढ़वाल 9 जुलाई। उत्तराखंड की संस्कृति, लोक जीवन और सामाजिक सरोकारों पर आधारित बहुप्रतीक्षित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘मार्छा’ का शुभारंभ 10 जुलाई को 12 बजे दिन त्रिहरी सिनेमा हॉल, बौराड़ी में होने जा रहा है। फिल्म को लेकर गढ़वाली सिनेमा प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म के निर्माता रोहित शर्मा, निर्देशक शिवनारायण सिंह रावत, क्रिएटिव डायरेक्टर धीरज वर्मा तथा लाइन प्रोड्यूसर सुमित खरबंदा हैं। फिल्म में अर्जुन चंद्रा मुख्य भूमिका (हीरो) में नजर आएंगे। उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया है। फिल्म की हीरोइन कामिनी देवशाली हैं।
फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और खूबसूरत प्राकृतिक वादियों को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में त्रिहरी सिनेमा हॉल पहुंचकर फिल्म का आनंद लेने और गढ़वाली सिनेमा को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
गढ़वाली फिल्म ‘मार्छा’ का कल त्रिहरी सिनेमा हॉल, बौराड़ी में होगा भव्य शुभारंभ

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



