टिहरी गढ़वाल, 18 जुलाई 2026। राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह” के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थत्यूड़ में आयोजित तीन दिवसीय वृहद विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 16 जुलाई से शुरू हुए इस शिविर का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया था।
तीन दिनों तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के 770 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में सामान्य रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, दंत रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।
इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को अपने ही क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो सकीं। इससे मरीजों को उपचार और जांच के लिए देहरादून या अन्य बड़े अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ी, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समन्वित प्रयासों से शिविर का सफल संचालन हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा सरकार की इस पहल की सराहना की।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे आम लोगों को समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
थत्यूड़ में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 770 से अधिक लोगों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



