Ad image

हरेला पर्व पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर स्थित वाटिका में पौधरोपण किया तथा स्वच्छता हेतु श्रमदान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर की वाटिका एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने हरेला पर्व के पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्राध्यापकगणों में डॉ. अजीत सिंह, डॉ. ईरा सिंह, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. शन्नोवर, डॉ. मीना, डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. संगीता ने पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से श्रमदान किया।
वहीं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में कुमारी मनीषा, श्री दीपक, श्री आशीष, श्री पंकज एवं श्री हितेश ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ और हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!