Ad image

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में गूंजे देशभक्ति के नारे, निकली भव्य तिरंगा रैली

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कांडा गांव तक निकली रैली, पीपल का किया पौधरोपण
टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समारोह समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा एंटी ड्रग्स सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने पूर्वाह्न 11 बजे एकत्रित हुए प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, ‘हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है’ जैसे देशभक्ति के नारों के साथ कांडा गांव की ओर रवाना हुए। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
रैली के दौरान कांडा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में पवित्र पीपल वृक्ष का पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण डॉ. दिलीप बिष्ट के सौजन्य तथा कांडा गांव निवासी शिव सिंह कैंतुरा के सहयोग से किया गया।
रैली वापस महाविद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. आशा डोभाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज फोंदणी, एंटी ड्रग्स सेल के संयोजक डॉ. विजय प्रकाश भट्ट सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
महाविद्यालय मीडिया समिति के डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने बताया कि तिरंगा रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!