टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में मंगलवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत कविता एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रचनाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका और उसकी परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कविता एवं कहानी लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में एमए प्रथम सेमेस्टर (हिंदी) के दिव्यांशु शाह ने प्रथम, बीएससी तृतीय सेमेस्टर की आंचल नेगी ने द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पीसी पैन्यूली एवं डॉ. विजय राज उनियाल शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सोबन सिंह कोहली, डॉ. हर्षिता जोशी, डॉ. चंद्रवती जोशी, डॉ. चंचल गोस्वामी, डॉ. पूजा भंडारी, डॉ. मीनाक्षी टम्टा एवं डॉ. उर्वशी कश्यप ने सहयोग प्रदान किया।
शिक्षा से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को कविताओं-कहानियों में उकेरा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




