उप जिला अस्पताल में जटिल ऑपरेशन सफल, 700 ग्राम का रक्त से भरा गर्भाशय निकाला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 अगस्त। उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में चिकित्सकों की टीम ने करीब 2.5 घंटे तक चले एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव और निचले पेट में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची महिला की आवश्यक जांचों के बाद गर्भाशय की सर्जरी की गई।

ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने करीब 700 ग्राम वजन का रक्त से भरा हुआ गर्भाशय सफलतापूर्वक निकाला। जटिलता को देखते हुए ऑपरेशन के दौरान पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया।

सर्जिकल टीम का नेतृत्व डॉ. वर्षा पवार ने किया, जबकि जनरल सर्जन डॉ. दीपाशा वर्मा ने ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अनुराग अग्रवाल और डॉ. शिवानी ने मरीज को सामान्य बेहोशी देकर नियंत्रित श्वसन एवं वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ एनेस्थीसिया प्रबंधन किया।

ऑपरेशन थिएटर टीम में गीता सिस्टर और अमित वार्ड बॉय भी शामिल रहे।

CMS डॉ. अमित राय ने सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर्निया, हाइड्रोसील, गॉलब्लैडर सहित अन्य सर्जिकल ऑपरेशन भी शुरू किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

CMS डॉ राय ने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं और सर्जिकल सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पूरी चिकित्सकीय एवं OT टीम को बधाई दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!