टिहरी गढ़वाल, 21 अगस्त 2026 । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देश/मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय, टिहरी गढ़वाल, नरेंद्रनगर द्वारा 28 अगस्त व 29 अगस्त 2026 को विभिन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 अगस्त को खेल दिवस के शुभ अवसर पर खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में ओपन बालक वर्ग सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में आयोजित होगी। ओपन बालक वर्ग सिंगल्स/डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल, जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर में होगी।
इसी प्रकार जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता तथा ओपन बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन श्री पूर्णानन्द स्टेडियम, मुनि की रेती में किया जाएगा। वहीं जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता श्री ओमकारानन्द स्कूल, मुनि की रेती में आयोजित होगी।
जिला खेल कार्यालय ने जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर प्रतियोगिताओं को सफल बनाएं।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग के मानकों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय अथवा संबंधित प्रशिक्षकों से संपर्क किया जा सकता है। हॉकी के लिए कोचिंग प्रशिक्षक सनन्त कुमार से मोबाइल नंबर 7895541511, बैडमिंटन के लिए कोचिंग प्रशिक्षक अमित प्रजापति से 8979419076, बास्केटबॉल के लिए कोचिंग प्रशिक्षक वहीद अहमद से 9456130071, सॉफ्टबॉल के लिए कोचिंग प्रशिक्षक यजुवेन्द्र चौहान से 9568022304 तथा हैंडबॉल के लिए कोचिंग प्रशिक्षक अर्जुन प्रसाद से 9897154775 के नम्बरों पर संपर्क कर सकते है। सभी प्रतियोगिता प्रातः 09 बजे से शुरू होगी।




