Ad image

हर घर तिरंगा अभियान : सुमन पार्क से पीआईसी ग्राउंड तक निकलेगी बच्चों की रैली, डीएम भी करेंगी प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 14 अगस्त को नई टिहरी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बच्चों की तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल भी प्रतिभाग करेंगी।
रैली प्रातः 9 बजे सुमन पार्क से प्रारंभ होकर प्रताप इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। रैली में बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करेंगे।
रैली के समापन के बाद प्रताप इंटर कॉलेज में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभक्ति, तिरंगे के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व की भावना को और मजबूत किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!