टिहरी गढ़वाल 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं मीडिया पैनलिस्ट प्रवक्ता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने अपने विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों को नमन करते हुए युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
पैन्यूली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में जेनरेशन-जेड और जेनरेशन-अल्फा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने अपने गांव लिखवार, पट्टी भदूरा स्थित आवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके बाद लिखवार गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता पैन्यूली एवं विद्यालय के शिक्षकों के साथ ध्वजारोहण किया।
राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राजेश्वर पैन्यूली ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद पैन्यूली एवं ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर पैन्यूली, प्रधान रविंद्र कुमार, दीपक रावत, दयाल सिंह सजवाण, श्याम लाल, नीरज पैन्यूली एवं परमेश कुमार सहित अन्य लोगों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर उन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए 5100 रुपये की नगद धनराशि प्रदान की।
इसके बाद प्रतापनगर की उपली रमोली पट्टी के हेरवाल गांव स्थित त्रिदण्डी स्वामी शिक्षा निकेतन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक अब्बल सिंह रावत, ग्राम प्रधान प्रियंका रावत, दीन गांव के प्रधान सोनपाल राणा, घंडियाल गांव के प्रधान कनकपाल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, बिशन सिंह कैंतुरा, होशियार सिंह, पूर्व प्रधान भगवान सिंह एवं कुंवर सिंह सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भावना और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय परिवार को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नगद धनराशि प्रदान की।
कंडियाल गांव स्थित गौरव शिक्षा निकेतन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी पैन्यूली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक इंजीनियर गुलाब सिंह पंवार, प्रधान प्रतिनिधि नैन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शूरवीर चौहान, प्रधानाचार्य मनोज मुरियाल, पूर्व शिक्षक राधाकृष्ण डिमरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल कंडियाल एवं पीटीए अध्यक्ष रेखा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यालय परिवार को 5100 रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए 1100 रुपये प्रदान किए।
इस दौरान राजेश्वर पैन्यूली ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रमों में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री एवं सेम मुखेम प्रभारी चंद्रशेखर पैन्यूली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर राकेश राणा, महामंत्री एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण व्यास, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण रावत, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेश पैन्यूली, धनेश पंवार, चैन सिंह रावत, बालकृष्ण नौटियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतापनगर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: राजेश्वर पैन्यूली ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




