टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 । भारत सरकार द्वारा नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से myScheme पोर्टल एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय डिजिटल मंच के रूप में कार्य कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी पात्रता के आधार पर अपने लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं।
myScheme पोर्टल नागरिकों को विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को खोजने, उनकी पात्रता एवं लाभ की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन प्रक्रिया समझने में सहायता करता है। इससे नागरिकों को अलग-अलग सरकारी विभागों एवं वेबसाइटों पर जाकर जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता कम होती है।
पोर्टल की विशेषता यह है कि नागरिक अपनी व्यक्तिगत पात्रता संबंधी जानकारी के आधार पर अपने लिए लागू योजनाओं की पहचान कर सकते हैं। इसके माध्यम से कृषि, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक नागरिक myScheme पोर्टल का उपयोग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्र होने पर संबंधित योजना का लाभ उठाएं।
myScheme का उद्देश्य है—सही योजना की जानकारी, सही व्यक्ति तक, सरल एवं डिजिटल माध्यम से पहुंचाना।
पोर्टल: myScheme – सरकारी योजनाओं की जानकारी का एकीकृत मंच
लिंक: https://www.myscheme.gov.in/




