SMC सदस्यों ने विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को किया जागरूक

टिहरी गढ़वाल 8 अगस्त। राजकीय आदर्श विद्यालय नई टिहरी में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों ने शनिवार को विद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता निभाई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिवेंद्र तीर्थ राज सिंह राणा ने गढ़ निनाद को जानकारी देते हुए कहा कि समिति के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष जीना देवी ने कहा कि विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ SMC की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में निरंतर सहयोग की अपील की।
स्वच्छता अभियान में प्रधानाध्यापक त्रिवेंद्र तीर्थ राज सिंह राणा, SMC अध्यक्ष जीना देवी, उपाध्यक्ष पूजा देवी, समिति सदस्य देवेन्द्र, सजनी, विनीता, भारती एवं गीता देवी तथा शिक्षक गौतम भट्ट और शिक्षिकाएं प्रोमिला नौडियाल, नंदा चौहान एवं मीरा पंवार का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!