राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में 22 सितंबर से जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 सितंबर। राजकीय माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद के नौ विकासखंडों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की कुल 54 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें लगभग 500 बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अवसर मिलेगा।
प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा ने बताया कि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों, निर्णायकों और टीम प्रभारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने से बौराड़ी में तीन दिनों तक खेल गतिविधियों का माहौल रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!