मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 37वें दिन भी जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 37वें दिन भी जारी रहा। समिति की ओर से 1 सितंबर से शुरू किया गया क्रमिक अनशन भी लगातार जारी है। आंदोलन के समर्थन में सोमवार को जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी टिहरी एवं अल्पसंख्यक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन में शामिल होकर टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग उठाई।

क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में मुशर्रफ अली, मुर्तजा बेग, नफीस रवान, जमीर अहमद, मुबिन सिद्दीकी, सदाकत अली, नसीम अहमद, मो. परवेज (राजा), संतोष आर्य, नसीम सिद्दीकी और मुस्ताक बेग शामिल रहे।
धरना स्थल पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, पूर्व प्रमुख विजेय गुनसोला, सरताज अली, नसीम रवान, इमरान रवान, बाबू हसन, सज्जाद बख्श, बशीर अहमद (पूर्व सभासद), जितेंद्र सिंह रावत, आसिफ रवान, अब्दुल कलीम और इशरार अहमद सहित अन्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।
आंदोलनकारियों ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। उनका कहना है कि जब तक सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज निर्माण के संबंध में ठोस कार्यवाही शुरू नहीं की जाती, तब तक धरना और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं को देखते हुए निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!