कुंभ-2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 10 सितंबर। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ अरबेनिया वाहन से रोड़ी-बेलवाला, हरकी पैड़ी, ऋषिकुल, रोशनाबाद, दक्षद्वीप-बैरागी कैंप और सीसीआर-2 सहित कई स्थानों पर पहुंचकर उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने तथा गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने धीमी गति वाली परियोजनाओं की नियमित निगरानी, बाधाओं का तत्काल समाधान और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। घाटों पर मजबूत रेलिंग व चेन, पैदल मार्ग, सड़क, पार्किंग, यातायात, स्वास्थ्य और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सीसीआर-2 भवन का कार्य कुंभ से पहले पूरा कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर दिन-रात काम कराने को कहा। बैठक में उन्होंने थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच, पार्किंग व डायवर्जन के वैकल्पिक मार्ग तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की।
मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं और उनकी बहुस्तरीय निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराया जा चुका है तथा सीसीआर-2 की अतिरिक्त गुणवत्ता जांच केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान से कराने का निर्णय लिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!