बौराड़ी शहीद स्मारक में 14 सितंबर से शिव महापुराण कथा : डॉ दुर्गेश आचार्य करेंगे कथा वाचन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 सितम्बर। गंगा विश्व शांति सद्भावना समिति, बौराड़ी टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में 14 से 24 सितंबर तक बौराड़ी स्टेडियम के समीप स्थित शहीद स्मारक में देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों की आत्मा की शांति के लिए शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य जी महाराज करेंगे।
समिति के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। कथा में भगवान शिव की महिमा और शिव महापुराण से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा के उपरांत शाम 6 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कथा का समापन 24 सितंबर को प्रातः 9 बजे हवन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से परिवार और इष्ट-मित्रों सहित कथा में पहुंचकर शिव महापुराण का श्रवण करने की अपील की है। कथा का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में शांति और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना है तथा देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों की आत्मा की शांति के लिए है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!