12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बांधी काली फीती, गेट मीटिंग में जताया रोष

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 सितम्बर । कर्मचारी हितों से जुड़ी 12 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल एवं विभिन्न विभागीय घटक संघों ने शुक्रवार को विकास भवन, नई टिहरी में सांकेतिक गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर शासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड, देहरादून के पत्र संख्या 58, दिनांक 3 सितंबर 2026 के क्रम में आयोजित गेट मीटिंग को जनजागरण अभियान का हिस्सा बताया गया। बैठक का संचालन जनपदीय संगठन मंत्री राजेश चौहान और प्रदीप सजवाण ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पूर्ण सिंह राणा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं होता, संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
गेट मीटिंग में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सदस्य और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह नेगी, राजेश चौहान, राकेश भट्ट, प्रदीप सजवाण, पंचम कुमार, दर्शन लाल सेमवाल, मनवेन्द्र प्रसाद, गणपति बडोनी, रविन्द्र धनौला, रविन्द्र सिंह चौहान, राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, रमेश जड़धारी, अमित थपलियाल, सुरेश उनियाल, अशोक कुमार धनमाणा, दीवान सिंह, वेद प्रकाश, प्रवेश बिष्ट, सन्दीप चौहान, आनन्द सिंह रावत, सुमनी फरियाल, वीना उनियाल, ज्योति भारती, रचना, प्रभा, अलका थपलियाल, सुबोधवीर सिंह रावत, विजयप्रताप सिंह कोहली, हरीश मेहर, राजेन्द्र सिंह, मोनी, प्रदीप कुमार, अर्चना, सन्दीप रावत, प्रताप कण्डवाल, मनोज भट्ट और सौरभ रावत सहित करीब 110 कर्मचारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!