अगली बैठक 2 अक्टूबर को होगी
टिहरी गढ़वाल 8 सितम्बर । अष्टोत्तरशत (108) श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रस्तावित आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बारातघर रामलीला भवन, नई टिहरी में समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति के सदस्यों को सौंपी गईं।
बैठक समिति के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की मौजूदगी तथा समिति के उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अपने विचार एवं सुझाव रखे।
समिति पदाधिकारियों ने आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने आश्वस्त किया कि आगामी सम्मेलन के दौरान पेयजल एवं वाहनों की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए अगली बैठक 2 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे होटल भारत मंगलम, नई टिहरी में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर भगवान चंद रमोला, त्रिलोक चंद रमोला, पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली, भगवान सिंह रावत, कुलदीप सिंह पंवार, गंगा भगत सिंह नेगी, देवेंद्र नौडियाल, सतीश थपलियाल, ओमप्रकाश भट्ट, बीडी कुनियाल, सूरत सिंह राणा, दर्शनी समेल्टी, जगदंबा प्रसाद पांडे, धनेश चंद्र सोनी, गोविंद पुंडीर सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे।




