टिहरी गढ़वाल, 2 सितंबर। चंबा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन सजवाण बुधवार को सपरिवार रायवाला स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम पहुंचीं। उन्होंने भगवान नृसिंह देव एवं बाबा रसिकेश्वर महादेव के दर्शन कर नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी स्वामी रसिक महाराज से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’, ‘एक शिक्षा’, युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और सनातन संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। स्वामी रसिक महाराज ने युवाओं को नशे से दूर रखने तथा शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौरान चंबा ब्लॉक क्षेत्र में नशामुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। अभियान के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में सरकार के साथ समाज, अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
इस अवसर पर साध्वी मां देवेश्वरी, अरविन्द सजवाण, अनिल जुयाल, रजनी घिल्डियाल चंदोला, घनश्याम भारतीय सहित क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे।
चंबा ब्लॉक प्रमुख सपरिवार पहुंचीं नृसिंह वाटिका आश्रम, स्वामी रसिक महाराज से लिया आशीर्वाद

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



