हरिद्वार के नवनियुक्त डीएम मयूर दीक्षित ने संभाला पदभार, सुशासन और जनहित को दी प्राथमिकता

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार 4 मई 2025 । हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को अपना पदभार औपचारिक रूप से ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने सुशासन और जनहित को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।

डीएम दीक्षित ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जिले में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

सुशासन पर जोर, लापरवाही पर सख्ती का ऐलान

पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम मयूर दीक्षित ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हरिद्वार में सुशासन स्थापित हो और आम आदमी तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलकर जनहित में कार्य करना होगा।”

उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दीक्षित ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा।

मानसून और कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विशेष ध्यान

डीएम मयूर दीक्षित ने आगामी मानसून और कांवड़ यात्रा को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए कहा कि इन दोनों के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू की जाएंगी।

Share This Article
error: Content is protected !!