वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

डाकपत्थर, देहरादून, 02 सितंबर 2026। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में आज विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी. एस. नेगी, प्रो. आर. एस. गंगवार, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. अनिल शाह तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए. एम. पैन्यूली ने सहभागिता करते हुए पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी. एस. नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को अपने परिवार और मातृभूमि के प्रति भावनात्मक जुड़ाव के साथ कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में डॉ. परवेज अहमद, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. अविनाश भट्ट, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. सरिता तिवारी, डॉ. हरीश चंद्र एवं डॉ. दर्शन सिंह नेगी सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों ने सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त श्रीमती पूनम गांधियान, अंजली देवी, नीतू चौहान, सचिन, दीपक कुमार, दीपक बिष्ट एवं रतन लाल गोदियाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!